📞 कार्यालय: +91 98290 73562  |  ✉️ sampark@mohanbadhala.in ताज़ा समाचार साथ जुड़ें
सचिवों के साथ, सचिवों के लिए

सचिव का सम्मान,
समिति की ताक़त

जो सुबह पाँच बजे समिति खोलता है, दूध तौलता है, फैट जाँचता है और सारा हिसाब रखता है — पूरा ढाँचा उसी के भरोसे चलता है। फिर भी न ठीक मानदेय, न पहचान पत्र, न कोई दर्जा। सबसे पहले यही बदलेगा।

मोहन बधाला

मोहन बधाला

जनसेवक
🚨 अभी का सबसे बड़ा मुद्दा

समितियां कभी बंद नहीं होंगी

8 अगस्त 2026 को जयपुर डेयरी का आदेश निकला — सचिवों पर पहले से लगी ₹11,000 की पेनल्टी के ऊपर अब समिति को तीन महीने बंद करने का फ़रमान भी।

11 अगस्त 2026 को सहकारिता मंत्री जी, रजिस्ट्रार, शासन सचिव, RCDF CMD और IDO को ज्ञापन सौंपा जा चुका है — और इसे खत्म कराने का आश्वासन मिला है।

किसी सचिव भाई-बहन को डरने की ज़रूरत नहीं। बस आपकी सहमति चाहिए।

23 जुलाई 2026

संचालक मंडल की बोर्ड मीटिंग में समितियों को तीन महीने बंद करने का निर्णय।

8 अगस्त 2026

उसी निर्णय के आधार पर आदेश जारी — ₹11,000 पेनल्टी + 3 महीने बंदी।

11 अगस्त 2026

ज्ञापन सौंपा गया — खत्म कराने का आश्वासन मिला।

दूसरा बड़ा मुद्दा: बी.एम.सी. क्षमता का 100% ही दुग्ध संकलन — यानी दुग्ध खरीद पर सीमा। दूध उत्पादन प्राकृतिक प्रक्रिया है, सर्दियों में ज़्यादा होगा ही। पूरा तर्क पढ़िए →

सबसे पहले

सचिव ही समिति है

जो सुबह पाँच बजे समिति खोलता है, दूध तौलता है, फैट जाँचता है और रजिस्टर भरता है — उसका नाम आज तक कहीं नहीं आया। अब आएगा।

जयपुर डेयरी परिसर में सचिव साथियों के साथ मोहन बधाला
जयपुर डेयरी परिसर में सचिव साथियों के साथ — यही हमारी असली ताक़त है

संघ के दफ़्तर में बैठकर कोई कितनी भी योजना बना ले, गाँव में उसे उतारने वाला एक ही आदमी होता है — समिति का सचिव। दूध कम तुले तो गुस्सा भी उसी पर, भुगतान देर से आए तो जवाब भी उसी को देना पड़ता है।

फिर भी न ठीक मानदेय, न पहचान पत्र, न कोई दर्जा। यही सबसे पहले बदलेगा।

  • मानदेय की समीक्षा — काम के हिसाब से न्यायसंगत दर
  • तय तारीख़ पर भुगतान — सीधे बैंक खाते में
  • आधिकारिक पहचान पत्र — फ़ोटो और सेवा वर्ष के साथ
  • वार्षिक सचिव सम्मान समारोह — मंच से सम्मान
  • बीमा एवं कल्याण कोष — मुश्किल वक़्त में साथ
  • मनमाने ढंग से हटाने पर रोक — बिना सुनवाई नहीं

सचिवों के लिए दस संकल्प सचिव पंजीकरण

🏅 सेवा सम्मान

10, 20 और 25 वर्ष की सेवा पर प्रमाण पत्र और सम्मान राशि।

🪪 पहचान पत्र

संघ का आधिकारिक कार्ड — समिति का नाम और सेवा वर्ष दर्ज।

🎓 नियमित प्रशिक्षण

मशीन, गुणवत्ता और हिसाब-किताब का प्रशिक्षण, संघ के ख़र्च पर।

📣 हर महीने सचिव सुनवाई

संघ में एक दिन सिर्फ़ सचिवों के लिए — पावती और तय समय में जवाब।

इंटरव्यू

सुनिए, सीधे मोहन बधाला से

सचिवों की परेशानियाँ, दूध का दाम और समितियों का हक़ — अपने ही शब्दों में।

यूट्यूब पर देखें सचिवों के लिए हमारा वादा

यह वीडियो अपनी समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में ज़रूर भेजिए — हर सचिव तक बात पहुँचनी चाहिए।

0
समितियाँ — यानी 3,500+ सचिव
0
का बीमा — सचिवों के लिए हमारी मांग
0
सचिवों के लिए संकल्प
0
सूत्रीय मांग पत्र

संघ से जुड़े आँकड़े संघ के सार्वजनिक विवरण पर आधारित हैं।

संक्षिप्त परिचय

समिति से निकला, समिति के लिए

मोहन बधाला एक किसान परिवार से आते हैं और वर्षों से दुग्ध उत्पादकों के बीच काम करते रहे हैं। दूध के दाम, समय पर भुगतान और समितियों के चुनाव — इन मुद्दों पर वे लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं।

  • सहकारिता और दुग्ध उत्पादक मुद्दों पर लंबा सक्रिय अनुभव
  • समितियों के चुनाव और नियमों को लेकर लगातार सक्रियता
  • किसान उत्पादक संगठन से जुड़ाव
  • पारदर्शिता — हर हिसाब उत्पादक के सामने

पूरा परिचय पढ़ें

समिति की बैठक की तस्वीर
(images/baithak.jpg)
मांग पत्र

हमारी 11 सूत्रीय मांगें

वर्तमान में दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, एवं जीना भी दूभर होता जा रहा है। इसी संदर्भ में ये मांगें हैं।

🏥

1. आरोग्य बीमा बहाल हो

नवम्बर 2025 से बंद पड़ी आरोग्य बीमा योजना तुरंत चालू हो, और इस बीच नगद इलाज कराने वालों का भुगतान संघ करे।

💰

2. 10 रुपये प्रति फैट

11 दिसम्बर से 50 पैसे प्रति फैट घटाया गया — रेट बढ़नी चाहिए। क्रय दर 10 रु प्रति फैट की जाए।

🚛

3. बंद टैंकर चालू हों

बंद टैंकरों पर ड्राइवर, ब्याज और मेंटेनेंस का ख़र्च चलता रहता है — इसी से समितियाँ घाटे में हैं।

🆕

4. JICA के 50 नए टैंकर

निजी टैंकर हटाकर 50 नए टैंकर वरीयता से समितियों को — 50 नई समितियों को लाभ, 240 पुरानी को कोई हानि नहीं।

🏠

5. भवन के लिए 5 लाख

जीका योजना में सभी समितियों को भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि तुरंत मिले।

❄️

6. बी.एम.सी. मशीनें

सभी समितियों को वरीयता से BMC मशीनें, और सरकारी योजना में आई मशीनें तुरंत चालू हों।

🥛

7. खरीद पर कोई लिमिट नहीं

दुग्ध उत्पादन प्राकृतिक प्रक्रिया है, शीतकाल में रोका नहीं जा सकता। समस्त दुग्ध की खरीद हो, कोई सीमा नहीं।

🌾

8. आहार कमीशन ₹50

पशु आहार का कमीशन ₹12 से बढ़ाकर ₹50 प्रति बैग हो, और आहार की खरीद दर घटाई जाए।

📟

9. एम.सी.यू. सेट सबको

जयपुर डेयरी की समस्त समितियों को MCU सेट मिलें — वितरण में कोई भेदभाव नहीं।

🏅

10. सचिवों को सरकारी नौकरी

समिति सचिवों को सरकारी नौकरी दी जाए, और जयपुर डेयरी की ओर से निःशुल्क ₹50 लाख का बीमा मिले।

सचिवों के लिए पूरा पन्ना →
🤝

11. संघ की सदस्यता

सभी समितियों को संघ की सदस्यता अनिवार्य रूप से मिले, ताकि संघ के लाभ में उनका हिस्सा बने।

पूरा मांग पत्र पढ़िए

हर मांग विस्तार से, कारण और आँकड़ों के साथ।

11 सूत्रीय मांग पत्र

जानकारी

यह चुनाव कैसे होता है?

यह विधानसभा चुनाव जैसा सीधा जनता का मतदान नहीं है। समझना ज़रूरी है कि वोट कौन देता है।

चरण 1

प्राथमिक दुग्ध सहकारी समिति (DCS)

हर गाँव की समिति में उसके सदस्य दुग्ध उत्पादक अपनी संचालक समिति चुनते हैं।

चरण 2

प्रतिनिधि / डेलिगेट

समितियों की ओर से ज़िला संघ के लिए प्रतिनिधि तय होते हैं।

चरण 3

संचालक मंडल

इन्हीं प्रतिनिधियों के मतदान से ज़िला संघ का संचालक मंडल बनता है।

चरण 4

अध्यक्ष का चुनाव

संचालक मंडल के सदस्य आपस में अध्यक्ष चुनते हैं।

इसीलिए हर एक समिति और हर एक प्रतिनिधि का साथ मायने रखता है। चुनाव की सटीक प्रक्रिया और तारीख़ों के लिए संघ एवं सहकारिता विभाग की आधिकारिक अधिसूचना देखें।

अपडेट

ताज़ा गतिविधियाँ

समाचार चित्र
बैठक10 अगस्त 2026

समिति प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक

दूध की क्रय दर और भुगतान में देरी के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आगे पढ़ें →
समाचार चित्र
पशुधन2 अगस्त 2026

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

दुधारू पशुओं की जाँच, टीकाकरण और दवा वितरण किया गया।

आगे पढ़ें →
समाचार चित्र
माँग25 जुलाई 2026

पशु आहार की दर घटाने की माँग

बढ़ती लागत को देखते हुए आहार दर की समीक्षा का प्रस्ताव रखा गया।

आगे पढ़ें →

सभी समाचार देखें

अपनी समिति की बात हम तक पहुँचाइए

आपकी समिति में क्या दिक़्क़त है — दाम, भुगतान, आहार या कुछ और? सीधे बताइए।

✆